Get App

Covid 19 : क्या लगवा ली है वैक्सीन? फिर भी इन वजहों से आपको हो सकता है कोविड

ओमीक्रोन भले ही गंभीर रूप से बीमार न करे, लेकिन इसमें ज्यादा लोगों को संक्रमित करने की क्षमता है और इत्तिफाक से कई स्थानों पर हॉलिडे ट्रैवल सीजन के साथ इसके मामलों में तेजी आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 04, 2022 पर 4:22 PM
Covid 19 : क्या लगवा ली है वैक्सीन? फिर भी इन वजहों से आपको हो सकता है कोविड
कोविड की वैक्सीन लगवाने वाले भी हो रहे हैं इस बीमारी से संक्रमित

इन दिनों ज्यादातर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्यों वैक्सीन लगवाने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों को कोविड-19 संक्रमण हो रहा है? घातक ओमीक्रोन वैरिएंट (omicron variant) के सामने आने के साथ, इसमें दो फैक्टर्स की अहम भूमिका है। ओमीक्रोन भले ही गंभीर रूप से बीमार न करे, लेकिन इसमें ज्यादा लोगों को संक्रमित करने की क्षमता है और इत्तिफाक से कई स्थानों पर हॉलिडे ट्रैवल सीजन के साथ इसके मामलों में तेजी आई है।

बूस्टर लेने वालों के लिए अभी भी कारगर है वैक्सीन

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के वायरस रिसर्चर लुइस मैनस्काई कहते हैं, लोग गलत सोचते हैं कि कोविड-19 वैक्सीन संक्रमण को पूरी तरह रोक देगी, लेकिन टीकों को मुख्य रूप से गंभीर बीमारी को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। वैक्सीन अभी भी कारगर रही है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जिन्होंने बूस्टर लिए हैं।

Weekend Curfew in Delhi: दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, कर्मचारियों के लिए भी नए नियम की घोषणा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें