Vaishali Accident: बिहार के वैशाली में ट्रक बेलगाम, 6 को कुचला, 4 की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Vaishali News: बिहार के वैशाली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक बेकाबू ट्रक ने 6 लोगों को रौंद दिया। जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुजफ्फरपुर और वैशाली के बीच फकुली थाना क्षेत्र में हुई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है

अपडेटेड Mar 05, 2025 पर 8:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vaishali News: ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच – पड़ताल में जुट गई है।

बिहार के वैशाली जिले में बेलगाम एक ही ट्रक ने दो जगह पर लोगों को बेरहमी से 6 लोगों को रौंद दिया है। जिसमें एक स्थानीय महिला समेत चार लोगो की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी गोरौल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहला हादसा फकुली में जबकि दूसरा मौना चौक में बताया जा रहा है। बाइक सवार दो को कुचलकर भागने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर ने मौना चौक के पास सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचल दिया। जिसमें दो की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कुणाल कुमार और धीरज कुमार उर्फ नीरज के रूप में हुई है। इसके बाद ट्रक ने आगे बढ़ते हुए वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में मौना चौक पर एक वृद्ध महिला और उसके बेटे को कुचला। इस घटना में वृद्ध महिला कृष्णा देवी की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया।

बाइक पर सवार होकर मुजफ्रपुर लौट रहे थे दो युवक


बताया जा रहा है कि फाकुली चौक पर जहां ट्रक की चपेट में आने से दो युवक कुणाल और नीरज उर्फ धीरज की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। दोनों लोग बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरपुर से लौट रहे थे। बाइक सवार को रोकने के बाद ट्रक मोना की तरफ भागा और भगाने की वजह से मोना चौक पर सामान खरीद रहे कृष्णा देवी को रौंद दिया। मौके पर ही कृष्णा की मौत हो गई। वहीं महिला के पुत्र संतोष कुमार को भी जख्मी कर दिया। वहीं थोड़ी आगे बाइक सवार शंभू सिंह और नरेंद्र महत्व को भी जख्मी करते हुए ट्रक सामुदायिक भवन का दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। जिसके बाद गाड़ी का चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

सड़क पर लगा जाम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लालगंज-फकुली सड़क मार्ग और गोरौल-सरैंया सड़क मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। स्थानीय लोगों लोगों को समझाया तब कहीं जाम खुला। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Maharajganj Accident: UP के महाराजगंज में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो का पहिया फटा, 3 की मौत, 11 घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।