इस हफ्ते चल सकती है पुरी से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, इन पांच रूटों पर भी है इस ट्रेन को चलाए जाने की प्लानिंग

अब भारतीय रेलवे अलग अलग रूट पर पांच और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इंडियन रेलवे जून के अंत तक कम से कम 5 वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने की तैयारी पर काम कर रही है। इन पांच रूटों में से पुरी से हावड़ा के बीच इसी हफ्ते से वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा सकता है। पुरी हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के बाद न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाएगा। इसके बाद पटना से रांची के बीच भी वंदे भारत ट्रेन को चलाने की प्लानिंग है

अपडेटेड May 16, 2023 पर 7:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अब भारतीय रेलवे अलग अलग रूट पर पांच और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है

देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Ex) को रेल यात्रियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इस ट्रेन को कई सारी मॉडर्न सुविधाओं से लैस किया गया है। जिस वजह से रेल यात्री इस ट्रेन को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में अब भारतीय रेलवे अलग अलग रूट पर पांच और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इंडियन रेलवे जून के अंत तक कम से कम 5 वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने की तैयारी पर काम कर रही है।

पुरी से हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन

इन पांच रूटों में से पुरी से हावड़ा के बीच इसी हफ्ते से वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा सकता है। पुरी हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के बाद न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाएगा। इसके बाद पटना से रांची के बीच भी वंदे भारत ट्रेन को चलाने की प्लानिंग है। वहीं गुवाहाटी से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।

दिल्ली वालों के लिए IRCTC लेकर आया है कमाल का टूर पैकेज, बेहद कम खर्च में कर सकते हैं श्रीलंका की सैर


क्या हो सकता है पुरी हावड़ा वंदे भारत का संभावित शेड्यूल

मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो इस हफ्ते शुरू होने वाली पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन 11 बजकर 50 मिनट पर पुरी पहुंचेगी। पुरी से यह ट्रेन 2 बजे रवाना होगी और शाम को साढ़े सात बजे हावड़ा पहुंचेगी। हालांकि फिलहाल इस ट्रेन का कोई ऑफीशियल शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

किन किन स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन

ट्रायल के दौरान इस ट्रेन खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर-क्योंझर रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा में से हर एक स्टेशन 2 मिनट तक रुकी थी। उड़ीसा सरकार ने हावड़ा पुरी मार्ग वंदे भारत एक्सप्रेस के सफल परीक्षण के बाद भुवनेश्वर-हैदराबाद, पुरी-रायपुर और पुरी हावड़ा मार्गों पर वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने की मांग की है।

देहरादून से दिल्ली के बीच भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन

इसके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच चलेगी। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट इलाके को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल जाएगी। इसके बाद पटना से रांची के बीच भी वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली से देहरादून के बीच भी वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।