देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Ex) को रेल यात्रियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इस ट्रेन को कई सारी मॉडर्न सुविधाओं से लैस किया गया है। जिस वजह से रेल यात्री इस ट्रेन को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में अब भारतीय रेलवे अलग अलग रूट पर पांच और वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इंडियन रेलवे जून के अंत तक कम से कम 5 वंदे भारत ट्रेनों को लॉन्च करने की तैयारी पर काम कर रही है।
