भारतीय रेल अपने खाने को लेकर अक्सर विवादों में रहती है। कभी यात्री को गलत खाना परोस दिया जाता है। कभी खाने से कॉकरोच निकलने की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसे ही वंदे भारत के खाने को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। शिरडी से मुंबई जा रहे एक यात्री को खाना परोसा गया। जिसमें दाल में जिंदा कॉकरोच मिला। इसके बाद यात्री ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया है। वीडियो वायरल होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह घटना कारोबारी रिक्की जेसवानी के साथ हुई है।
दरअसल, रिक्की जेसवानी अपने परिवार के साथ वंदे भारत में डिनर कर रहे थे। इस दौरान उनकी दाल में एक जिंदा कॉकरोच दिखाई दिया। जब इस बात की जानकारी वो कैटरिंग स्टाफ को देते है तो वह कंपलेन करने को कहते है। यह पूरा मामला रक्षाबंधन वाले दिन का है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
जेसवानी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में परोसी गई दाल में कॉकरोच निकला है। जेसवानी ने शिकायत भी दर्ज कराई है। रिक्की जेसवानी ने कंपलेन में लिखा है कि जो दाल उन्हें परोसी गई थी। उसमें जिंदा कॉकरोच मिला था। वहीं खाने में मिला दही भी काफी खट्टा था। रिक्की ने लिखा कि इस घटना को आईआरसीटीसी मैनेजर नरेंद्र मिश्रा ने कंफर्म किया है। उन्होंने बताया कि यह समस्या उनके साथ पैसेंजर्स को C5 कोच में 46,47,42 और 52, 57 नंबर की सीट पर भी उठानी पड़ी है। रिक्की ने दाल में निकले कॉकरोच की तस्वीर भी पोस्ट की थी। बता दें कि भारतीय रेलवे में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार यात्री रेलवे के खराब खाने को लेकर हंगामा कर चुके हैं।
वीडिय देखते ही यूजर्स भी कमेंट्स करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि आपको प्रोटीन दिया जा रहा है। वो भी फ्री में और आप शिकायत कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि बस थोड़ा प्रोटीन फाइबर वाला मसाला दाल में डाला गया है। इसमें सदमे और हंगामा जैसे कोई सवाल ही नही बनता है।