भारतीय रेल अपने खाने को लेकर अक्सर विवादों में रहती है। कभी यात्री को गलत खाना परोस दिया जाता है। कभी खाने से कॉकरोच निकलने की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसे ही वंदे भारत के खाने को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। शिरडी से मुंबई जा रहे एक यात्री को खाना परोसा गया। जिसमें दाल में जिंदा कॉकरोच मिला। इसके बाद यात्री ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया है। वीडियो वायरल होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह घटना कारोबारी रिक्की जेसवानी के साथ हुई है।