Get App

Vande Bharat Sleeper ट्रेन में लग्जरी होगा सफर, आरामदायक सीटें... देखते ही कहेंगे Wow

Vande Bharat Sleeper Trains: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की तादाद में बढ़ोतरी के साथ-साथ उसके स्लीपर वर्जन पर भी तेजी से काम हो रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर लुक सामने आ गया है। इसे देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे। इसमें 16 कोच लगेंगे। जिसमें एक कोच फर्स्ट एसी का होगा। 4 कोच सेकंड एसी के होंगे। वहीं 11 कोच थर्ड एसी के होंगे

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 1:57 PM
Vande Bharat Sleeper ट्रेन में लग्जरी होगा सफर, आरामदायक सीटें... देखते ही कहेंगे Wow
Vande Bharat Sleeper Trains: 2024 की शुरुआत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरियों पर दौड़ना शुरू कर सकती है।

Vande Bharat Sleeper Trains: भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन (Semi High Speed Train) वंदे भारत एक्सप्रेस इस समय भारतीय रेल की शान है। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) की कोशिश है कि इस ट्रेन को हर राज्य में चलाया जाए। अभी तक वंदे भारत में सिर्फ चेयर कार की ही व्यवस्था है। मतलब कि यात्री सिर्फ बैठ कर ही यात्रा कर सकते हैं। इसलिए इसे लंबी दूरी में नहीं लगाया गया है। लेकिन जल्द ही वंदे भारत लंबी दूरी भी तय करेगी। रेलवे ने इसके लिए वंदे भारत का स्लीपर वर्जन लाने की तैयारी कर ली है। इसका लुक देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। फरवरी-मार्च 2024 तक यह ट्रेन पटरियों पर फर्राटा भर सकती है।

कहा जा रहा है कि देश में राजधानी ट्रेनों की जगह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जगह ले सकती है। वंदे भारत स्लीपर कोच का पहला प्रोटोटाइप (prototype) चेन्नई के इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (Integrated Coach Factory) के सहयोग से बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर लिमिटेड की ओर से डिजाइन और निर्मित किया जा रहा है।

यहां देखिए कैसा होगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नया लुक

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। इसका डिजाइन मॉडर्न है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इन ट्रेनों में सफर किसी होटल की तरह लग्जरी होगा। वंदे भारत स्लीपर कोच की पूरी बॉडी स्टेनलेस स्टील (stainless steel) से बनी हुई है। ट्रेन की बॉडी सफेद रंग की है। इसमें नारंगी रंग की धारियां हैं। इसकी आंतरिक साज-सज्जा हल्के बेज रंग की होगी और हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट लगा होगा। नई ट्रेन में 16 कोच होंगे। जिनमें से 11 एसी-3 टियर होंगे। 4 एसी 2 टियर होंगे और 1 फर्स्ट क्लास एयर कंडीशंड होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें