Get App

इस देश में 100 साल नहीं पैदा हुआ एक भी बच्चा, पर्यटकों का लगा रहता है मेला, खूबसूरती से भरपूर है देश

Vatican City Famous Places: वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है, जो रोम के बीच स्थित है। यहां ज्यादातर लोग पुजारी होते हैं, जिन्हें विवाह और बच्चे करने की अनुमति नहीं होती। यहां अस्पताल नहीं है और नागरिकता केवल काम करने वालों को मिलती है। इसका धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2025 पर 12:19 PM
इस देश में 100 साल नहीं पैदा हुआ एक भी बच्चा, पर्यटकों का लगा रहता है मेला, खूबसूरती से भरपूर है देश
Vatican City Famous Places: वेटिकन सिटी में माता-पिता बनने पर पाबंदी

वेटिकन सिटी, जो रोम के बीचो-बीच स्थित है  दुनिया का सबसे छोटा और सबसे अनोखा देश है। यह सिर्फ 44 हेक्टेयर में फैला हुआ है लेकिन इसका धार्मिक और सांस्कृतिक प्रभाव पूरी दुनिया में गहरा है। वेटिकन सिटी की कुल आबादी 800 से भी कम है जिसमें अधिकांश लोग पुजारी और चर्च के अधिकारी हैं। इस छोटे से देश की सरकार पूरी तरह से कैथोलिक चर्च द्वारा चलाई जाती है और यहां के नियम और कानून धार्मिक दृष्टिकोण से बनाए गए हैं। वेटिकन सिटी सिर्फ एक ऐतिहासिक स्थल ही नहीं बल्कि ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है।

यहां स्थित सेंट पीटर्स बैसिलिका और सिस्टिन चैपल जैसी प्रसिद्ध धार्मिक धरोहरें हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यह छोटा सा देश अपने धार्मिक महत्व और विशिष्टता के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है।

वेटिकन सिटी में माता-पिता बनने पर पाबंदी

वेटिकन सिटी के कुछ कानून और नियम बाकियों से काफी अलग हैं। यहां रहने वाले ज्यादातर लोग ब्रह्मचारी पुजारी होते हैं जिन्हें विवाह करने या बच्चों के माता-पिता बनने की अनुमति नहीं होती। इसका उद्देश्य उन व्यक्तियों को समर्पित जीवन जीने का अवसर देना है जो अपने जीवन को पूरी तरह से चर्च और धर्म के सेवा में बिताना चाहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें