Get App

Veer Bal Diwas 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीर बाल दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानें इतिहास और महत्व

Veer Bal Diwas 2024: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। इस बार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 11:08 AM
Veer Bal Diwas 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीर बाल दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानें इतिहास और महत्व
Veer Bal Diwas: राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं और गणमान्य नागरिकों समेत करीब 3500 बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आज देश वीर बाल दिवस मनाया रहा है। भारत मंडपम में 17 बहादुर बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। इस बार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छात्रों को पुरस्कार देंगी। इस कार्यक्रम में 3500 बच्चे शामिल होंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में सुपोषित पंचायत योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही मार्च को हरी झंड़ी दिखाएंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी उद्घाटन भाषण देंगी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज वीर बाल दिवस पर हम साहिबजादों की अद्वितीय वीरता और बलिदान को याद करते हैं। छोटी उम्र में वे अपने विश्वास और सिद्धांतों पर दृढ़ रहे और पीढ़ियों को अपने साहस से प्रेरित किया। उनका बलिदान वीरता और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक ज्वलंत उदाहरण है। हम माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बहादुरी को भी याद करते हैं। वे हमेशा हमें एक अधिक न्यायपूर्ण और दयालु समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करें।

आखिर क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवस

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों की याद में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उनके चार बेटे थे। जिनमें से दो छोटे बेटे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह ने इस्लाम धर्म को कबूल नहीं किया था। ऐसे में मुगल शासकों ने उन्हें सरहिंद किले की दीवार पर जिंदा चुनवा दिया था। उनके त्याग, बलिदान और देश प्रेम के अनूठे बलिदान स्वरूप की शहादत को याद दिलाने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। यह वीर बाल दिवस हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। पीएम मोदी भारत के भविष्य की नींव के रूप में बच्चों को सम्मानित करने वाले राष्ट्रव्यापी उत्सव वीर बाल दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें