महाराष्ट्र में संविदा कर्मचारी ने सरकार को लगाया 21 करोड़ का चूना, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया 4BHK फ्लैट, खरीदी BMW कार

दोनों ने कथित तौर पर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए छत्रपति संभाजीनगर के विभागीय खेल परिसर प्रशासन से इतनी मोटी रकम की धोखाधड़ी की थी। धोखाधड़ी से कमाए पैसे से, आरोपियों में से एक ने एक BMW कार, एक BMW बाइक अपनी प्रेमिका के लिए एयरपोर्ट के सामने एक अपार्टमेंट में एक 4 BHK फ्लैट खरादा

अपडेटेड Dec 25, 2024 पर 7:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महाराष्ट्र में संविदा कर्मचारी ने सरकार को लगाया 21 करोड़ का चूना, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया 4BHK फ्लैट, खरीदी BMW कार

13,000 रुपये की तनख्वाह पर काम करने वाला एक सरकारी संविदा कर्मचारी अचानक एक लक्जरी कार चलाता हुआ दिखाई दिया और उसने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अपनी प्रेमिका को एक फ्लैट भी गिफ्ट में दिया। इस लग्जरी लाइफ स्टाइल को देखकर, परिचित लोग हैरान रह गए और ये जानने के लिए इच्छुक हुए कि आखिर उसके पास इतना पैसा कहां से आया। हर्ष कुमार क्षीरसागर नाम के संविदा कर्मचारी ने कथित तौर पर एक और परिचित के साथ मिलकर सरकार को 21 करोड़ 59 लाख 38 हजार रुपये का चूना लगाया था।

दोनों ने कथित तौर पर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए छत्रपति संभाजीनगर के विभागीय खेल परिसर प्रशासन से इतनी मोटी रकम की धोखाधड़ी की थी। धोखाधड़ी से कमाए पैसे से, आरोपियों में से एक ने एक BMW कार, एक BMW बाइक अपनी प्रेमिका के लिए एयरपोर्ट के सामने एक अपार्टमेंट में एक 4 BHK फ्लैट खरादा।

हीरे से जड़ा हुआ चश्मा भी मंगवाया


News18 मराठी के मुताबिक, उन्होंने शहर के एक मशहूर ज्वैलर से हीरे से जड़ा हुआ चश्मा भी मंगवाया था। जांच में यह भी पता चला कि योजना में शामिल एक महिला संविदा कर्मी के पति ने 35 लाख रुपए की SUV खरीदी थी। शुरुआती नतीजों से संकेत मिलता है कि मुख्य आरोपी हर्ष कुमार अनिल क्षीरसागर SUV लेकर फरार हो गया है।

इस घोटाले में सरकारी पैसे के लिए इंडियन बैंक में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर एक अकाउंट भी खोला गया था। लेनदेन के लिए डिप्टी स्पोर्ट डायरेक्टर के सिग्नेचर के चेक की जरूरत होती है।

6 महीने बाद हुआ घोटाले का खुलासा

हालांकि, आरोपी, हर्ष कुमार क्षीरसागर, यशोदा शेट्टी और उनके पति बीके जीवन, जो कॉम्प्लेक्स में संविदा कर्मचारी थे, उन्होंने कथित तौर पर बैंक में जमा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए।

जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं को एक्टिव करने के बाद, उन्होंने अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को छह महीने बाद धोखाधड़ी की गतिविधि का पता चला।

संसद भवन के सामने एक शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।