Viral Video: मोपेड से चाचा ने लगाई रेस, कार वाले का 80 का कांटा भी फेल, चाचा का चक्का, हर कोई हक्काबक्का

सोशल मीडिया में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक चाचा कार को टक्कर देने के लिए अपनी मोपेड से स्पीड तेज कर दी। चाचा ने मोपेड से ही कार के 80 की स्पीड को पछाड़ दिया। चाचा का यह वीडियो कार में बैठे लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया है। चाचा की फुर्ती देखकर कार वालों के होश उड़ गए

अपडेटेड Sep 11, 2024 पर 9:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स मोपेड चला रहे हैं और वो एक तेज रफ्तार कार के साथ रेस लगाते हैं।

हाईवे पर आपने फर्राटा भरते हुए वाहनों को देखा होगा। कई ऐसी कारें होती हैं, जिसमें लोग हवा से बातें करते हैं। यानी उनकी बहुत ज्यादा होती है। एक्सप्रेसवे या हाईवे पर कार की रफ्तार भी कम नहीं रहती है। कुछ बाइक वाले भी होते हैं, जो आपस में ही रेस लगाने लगते हैं। लेकिन सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। यहां एक चाचा अपनी मोपेड़ से जा रहे थे। फिर कार वालों का चैंलेंज सुनते ही चाचा फर्ती आ गई। इसके बाद कार वालों को ऐसे धोया कि यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

वैसे भी सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसे वीडियो बच्चों, महिलाओं या फिर बुजुर्गों के भी हो सकते हैं। कभी हमें किसी बच्चे की हरकतें हैरान करती हैं, तो कभी किसी महिला का अजीबोगरीब डांस या फिर किसी बुजुर्ग का कोई स्टंट जिसे देख हमारा दिमाग झन्ना जाता है।

मोपेड वाले चाचा ने कार से लगाई रेस


वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क पर एक अधेड़ उम्र के चाचा अपनी सामान्य स्पीड से मोपेड से जा रहे हैं। उन्होंने कुर्ता-पायजामा पहन रखा है और सिर पर गमछा बांधा हुआ है। इसी बीच कार से जा रहा एक शख्स उन्हें चैलेंज करता है। चाचा भी इसे सीरियस ले लेते हैं और उससे आगे बढ़ने के लिए स्पीड बढ़ा देते हैं। कार सवार और चाचा के बीच का चैलेंज काफी दिलचस्प है। चाचा का गाड़ी नंबर कानपुर का है और जोश जवानों वाला हैं। बिना किसी डर और झिझक के चाचा अपने गर्म खून में अब भी उबाल महसूस कर रहे हैं और कार वाले को रेस में पूरी टक्कर देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। कार वाला शीशे से उनका वीडियो बना रहा है। चाचा एक सेकंड के लिए कार की तफर देखते भी हैं।

चाचा की रफ्तार 80 पार…

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए @aazaad_sanyasi नाम के यूजर ने लिखा- चाचा की रफ्तार 80 पार। इस कैप्शन को यूजर ने वीडियो के अंदर भी लिख रखा है। 31 अगस्त 2024 को पोस्ट की गई इस Reel को अब तक 28 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Girl Video: दीदी का यमराज के साथ है 24 घंटे उठना-बैठना! कलेजा थामकर देखें वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।