Get App

Vikash Yadav: जिस विकास यादव की अमेरिका को है तलाश, उसे दिल्ली पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार! लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जबरन वसूली का आरोप

Vikash Yadav Wanted by FBI: विकास यादव पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता राज कुमार वालिया से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के लिए काम करने वाले एक अंडरकवर एजेंट के रूप में मुलाकात की। उसके बाद यादव ने वालिया का अपहरण कर लिया और उसे खाली चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। एक व्यापारी ने दिसंबर 2023 में पुलिस को शिकायत दी थी

Akhileshअपडेटेड Oct 19, 2024 पर 1:34 PM
Vikash Yadav: जिस विकास यादव की अमेरिका को है तलाश, उसे दिल्ली पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार! लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जबरन वसूली का आरोप
Vikash Yadav Wanted by FBI: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में FBI ने विकास यादव को वांटेड घोषित किया है

Vikash Yadav Wanted by FBI: खालिस्तानी आतंकी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में अमेरिका ने जिस कथित पूर्व भारतीय अधिकारी विकास यादव को वांटेड बताया है। उसे दिल्ली पुलिस ने दो महीने पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में मार्च 2024 में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। हालांकि, अप्रैल 2024 में विकास यादव को जमानत मिल गई थी। अमेरिकी एजेसिंयों ने भारत सरकार के पूर्व अधिकारी विकास यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा के आस-पास अमेरिका में सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

विकास यादव को खालिस्तानी आतंकवादी और अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में कथित संलिप्तता के सिलसिले में एफबीआई तलाश रही है। इस बीच खबर आई है कि विकास को पिछले साल दिल्ली पुलिस की आतंकवाद निरोधी शाखा की विशेष सेल ने जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया था। कुछ महीने तिहाड़ जेल में बिताने के बाद वह जमानत पर बाहर है।

जबरन वसूली मामले की जांच से पता चला है कि यादव ने शिकायतकर्ता राज कुमार वालिया से अंडरकवर एजेंट के तौर पर मुलाकात की थी। FIR में कहा गया है कि वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के लिए काम करने वाले एक सरकारी अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। यादव ने वालिया से एनआईए कार्यालय के बाहर उसका अपहरण करने और पैसे वसूलने से पहले मुलाकात की थी।

पुलिस अधिकारियों को समाचार रिपोर्टों के माध्यम से यादव के "वांटेड" व्यक्ति होने की जानकारी मिली। सूत्रों ने संकेत दिया कि यादव पिछले साल एक पार्टी में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए वालिया से मिला था। रोहिणी के रहने वाले शिकायतकर्ता व्यापारी ने दिसंबर 2023 में पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके जानकर ने एक महीने पहले नवंबर 2023 में विकास यादव को उससे मिलवाया था और कहा था कि ये एक सीनियर सरकारी अधिकारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें