पानीपुरी या गोलगप्पे का नाम सुनते ही आमतौर पर बहुत से लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। फुटपाथ से लेकर हाईफाई मॉल तक में पानीपुरी की खूब बिक्री होती है। हर किसी को गोलगप्पे खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आप ने कभी अंदाजा लगाया है कि पानीपुरी बेचने वाले आखिर कितनी कमाई करते हैं? वैसे तो लोग रेहड़ी और ठेले वालों की कमाई को लाखों में नहीं आंकते हैं, लेकिन एक गोलगप्पे वाले की कमाई ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। गोलगप्पे वाले एक साल में 40 लाख रुपये की कमाई है। यह उसको ऑनलाइन पेमेंट मिला है।
