Viral Video: माइकल जैक्सन बनने चले थे दूल्हे राजा, लेकिन स्टेप्स देखकर दुल्हन ने छुपा लिया चेहरा

Viral Video: एक दूल्हे का स्टेज पर किया गया अजीबोगरीब डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी दुल्हन को इंप्रेस करने के चक्कर में वह ऐसा कंफ्यूजिंग डांस कर बैठा कि मेहमान हंसी से लोटपोट हो गए। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, जिनमें से कुछ तो इसे "आत्मा बुलाने की विधि" तक कह रहे हैं

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 2:47 PM
Viral Video: दूल्हे का डांस देख दुल्हन की निकली हंसी

शादियों में दूल्हा-दुल्हन के रोमांटिक डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ परफॉर्मेंस ऐसी होती हैं कि लोग रोमांस भूलकर हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। ताजा वायरल वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को इंप्रेस करने के लिए स्टेज पर उतरा, लेकिन उसका डांस ऐसा अजीबोगरीब निकला कि वह देखते ही देखते हंसी का पात्र बन गया। स्टेप्स में तालमेल की बजाय कंफ्यूजन ज्यादा दिखा, और उसके मूव्स देखकर मेहमान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दुल्हन की हालत ऐसी थी कि वह चाहकर भी नजरे ऊपर नहीं उठा पा रही थी।

इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, और यूजर्स ने जमकर मीम्स और कमेंट्स की बरसात कर दी है। अगर आपने अब तक यह वीडियो नहीं देखा, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

माइकल जैक्सन बनने चले थे दूल्हा राजा


वायरल वीडियो में दूल्हा पूरी शिद्दत से अपनी दुल्हन के लिए डांस करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कदमों का तालमेल बिठाने में वह इतना उलझा कि नतीजा कंफ्यूजन डांस बनकर सामने आ गया। स्टेज पर उसने कुछ ऐसे मूव्स दिखाए, जिनका कोई सिर-पैर ही नहीं था। ऐसा लगा जैसे वह एक साथ तीन अलग-अलग गानों पर डांस कर रहा हो। दुल्हन भी पीछे बैठी हैरानी से सब देख रही थी और शायद सोच रही थी—ये क्या देखना पड़ रहा है?"

दुल्हन ने पकड़ा अपना सिर

शादी में स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के आते ही रोमांटिक माहौल बनने की उम्मीद की जाती है, लेकिन इस शादी में मामला कुछ और ही था। जैसे ही दूल्हे ने अपना डांसिंग टैलेंट दिखाना शुरू किया, वैसे ही मेहमान हंसी रोक नहीं पाए। शुरुआत में सबको लगा कि वह कोई प्यार भरा डांस करेगा, लेकिन कुछ सेकंड बाद ही उसके अजीबो-गरीब स्टेप्स देखकर सब हैरान रह गए। दुल्हन ने भी शायद यह सोचकर सिर पकड़ लिया कि—"काश, ये डांस करने की बजाय बस स्माइल ही कर देता।"

लोगों की प्रतिक्रिया

यह मजेदार वीडियो @LalitaRawat_07 नाम के एक्स (Twitter) अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.92 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं और मजेदार कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा—"भाई को जिसने भी डांस करने को कहा था, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।"

दूसरे यूजर ने लिखा—"ये डांस था या आत्मा बुलाने की कोई अनुष्ठान विधि?"

किसी ने तो हद ही कर दी और लिखा—"अगर मैं दुल्हन होती, तो वहीं स्टेज पर शादी तोड़ देती।"

पाकिस्तान में गोबर की चोरी, दहाड़ मारकर रोने लगी महिला, फौरन दर्ज हुई FIR, रंगे हाथ धरे गए चोर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।