बेंगलुरु की 88 साल की दादी और ChatGPT की मजेदार बातचीत का वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। दादी के 28 साल के पोते शशांक जैकब ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दादी और AI बॉट के बीच दिलचस्प बातचीत देखने को मिलती है, जिसे सुनकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। बातचीत की शुरुआत में ChatGPT ने दादी का हालचाल पूछा, जिस पर उन्होंने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। इसके बाद दादी ने सीधे अपने पोते की शादी का मुद्दा उठा दिया—"मेरा पोता 28 साल का है लेकिन शादी नहीं करना चाहता, ऐसा क्यों?"
