शादी सिर्फ रस्मों और धूमधाम का नाम नहीं, बल्कि यह भावनाओं और रिश्तों की गहराई को महसूस करने का मौका भी होती है। खासकर हिंदू शादी में कई ऐसे पल आते हैं, जब मायके वालों की आंखें भर आती हैं। कन्यादान, सात फेरे और विदाई जैसे मौके सबसे ज्यादा भावुक होते हैं। विदाई का समय दुल्हन के लिए ही नहीं, उसके माता-पिता, भाई-बहन और करीबी रिश्तेदारों के लिए भी बहुत भारी होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ, जिसने लाखों दिलों को छू लिया।
