Viral Video: शादी की तारीख से लेकर हनीमून डेस्टिनेशन तक, दूल्हे ने मेहंदी में रचाई पूरी लव स्टोरी
Viral Video: एक दूल्हे की अनोखी मेहंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी शादी, पहली मुलाकात, प्रपोजल और पसंदीदा ब्रांड्स तक की यादों को हाथों पर उकेरा है। मेहंदी में शादी का लोगो, तारीखें और खास जगहें भी शामिल हैं। इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग हैरान रह गए हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं
Viral Video: शादी के खास पलों को मेहंदी में किया कैद, दूल्हे की अनोखी मेहंदी ने जीता दिल
भारतीय शादियों में मेहंदी की रस्म दुल्हन के लिए खास मानी जाती है, लेकिन इस बार सुर्खियां बटोर रहा है दूल्हे की मेहंदी। जी हां, एक दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए मेहंदी को बेहद खास अंदाज में डिजाइन करवाया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आमतौर पर लड़के मेहंदी लगाने से बचते हैं, लेकिन इस दूल्हे ने अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों को अपने हाथों पर सजवा लिया। पेरिस में किया गया प्रपोजल, पहली मुलाकात, शादी की तारीख, यहां तक कि उनके पसंदीदा ब्रांड्स तक—हर छोटी-बड़ी डिटेल मेहंदी में नजर आ रही है!
इस अनोखी मेहंदी को देखकर लोग हैरान भी हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। अब हर कोई बस यही कह रहा है—वाह, क्या बात है दूल्हे राजा।
क्या है दूल्हे की मेहंदी में खास?
इस वीडियो में दूल्हे को खुशी-खुशी अपनी मेहंदी दिखाते हुए देखा जा सकता है। लेकिन ये कोई आम मेहंदी नहीं है! इसमें दूल्हे की जिंदगी के सबसे खास लम्हों को खूबसूरती से उकेरा गया है। पहली मुलाकात, शादी का प्रपोजल, फेवरेट डेस्टिनेशन, और यहां तक कि शादी का लोगो तक—हर छोटी-बड़ी यादें मेहंदी के जरिए हाथों पर सजी हैं।
वीडियो में दूल्हा बताता है कि उसके हाथ पर पेरिस का एफिल टावर बना है, जहां उसने 30 दिसंबर 2024 को अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं, एम्सटर्डम भी दर्शाया गया है, जहां उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे प्रपोज किया था। इसके अलावा, दुल्हन की एक छवि, उनकी शादी का लोगो ‘howaaymeetyou’, और पहली मुलाकात की तारीख भी मेहंदी में शामिल है।
बारात की तारीख और ब्रांड्स तक लिखवाए
दूल्हे के दूसरे हाथ पर उसकी खुद की छवि बनाई गई है, साथ ही उसने अपने काम का लोगो और 26 फरवरी 2025 की अपनी बारात की तारीख भी हाथों में रचवाई है। इतना ही नहीं, पूरी बारात से जुड़ी कई चीजें भी मेंहदी का हिस्सा बनी हैं। इसके अलावा, उसकी कलाई पर उसका नाम ‘मीत कोठारी’ और दूसरी कलाई पर उसकी होने वाली पत्नी का नाम ‘आयुषी परमार’ लिखा गया है।
हथेली ही नहीं, हाथों के पीछे भी मेहंदी का जलवा
अगर आप सोच रहे हैं कि मेहंदी सिर्फ हथेली तक सीमित है, तो गलत सोच रहे हैं! दूल्हे ने हाथों के पीछे भी मेहंदी लगवाई है, जिसमें उसके कमरा नंबर 612 के साथ-साथ उन ब्रांड्स के नाम भी लिखे गए हैं, जिनके कपड़े उसने शादी में पहने थे। इन ब्रांड्स में मनीष मल्होत्रा, गौरव गुप्ता, निवेदिता साहू और मुकुल अरोड़ा के नाम शामिल हैं। इतना ही नहीं, दुल्हन के कमरे का नंबर भी हाथ पर मेहंदी से लिखा गया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
दूल्हे की मेहंदी ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल
इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, और लोग इस अनोखी मेहंदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आमतौर पर दूल्हे मेहंदी लगाने से बचते हैं, लेकिन इस दूल्हे ने अपने खास पलों को हाथों पर संजोकर इसे बेहद यादगार बना दिया। शादी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल को मेहंदी में शामिल करने का यह यूनिक अंदाज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।