Get App

Viral Video: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने सिर्फ 1 रुपये में की शादी, 5 लाख से ज्यादा भरी नोटों की थाली लौटाई, देखें वीडियो

Viral Video: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक इनकम टैक्स ऑफिसर ने ऐसा काम किया है। जिसकी लोग सराहना करते नहीं थक रहे हैं। दूल्हे बने ऑफिसर ने तिलक में चढ़ाई गई लाखों की रकम लौटा दी। उसमें सिर्फ 1 रुपये उठया। यह देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 3:27 PM
Viral Video: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने सिर्फ 1 रुपये में की शादी, 5 लाख से ज्यादा भरी नोटों की थाली लौटाई, देखें वीडियो
Viral Video: दूल्हे ने सिर्फ 1 रुपये और नारियल लिया। इसकी सराहना हर जगह हो रही है।

सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दहेज के खिलाफ है। अभी तक दहेज नहीं लेने के बारे में सिर्फ नारों और निबंधों में मिलता है। व्यवहारिक तौर पर बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक इनकम टैक्स इंस्पेक्टर जब दूल्हे राजा बने तो उन्होंने दहेज नहीं लेने के लिए कड़ा संदेश दिया। दूल्हे राजा का तब तिलक हो रहा था तो दुल्हन के पिता ने लाखों रुपये नोटों की थाली, फल फूल दिए। लेकिन दूल्हे राजा ने सिर्फ 1 रुपये और नारियल पल लिया। बाकी रकम लौटा दी।

दूल्हे के पिता ने कहा कि हमें आपने बेटी दे दी है और क्या चाहिए। इनकम टैक्स ऑफिसर ने कहा कि वह समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा के खिलाफ हैं। लिहाजा वह इस रकम को स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने सगाई की रस्म और गांव की परंपरा को निभाते हुए 5,51000 में से सिर्फ एक रुपया कुबूल कर रीति रिवाज के अनुसार सगाई संपन्न की।

18 फरवरी को हुई सगाई

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह धाकड़ की पोस्टिंग दिल्ली में है। उनकी सगाई जूली धाकड़ पुत्री आनंद धाकड़ के साथ 18 फरवरी को हो रही थी। दूल्हे और उनके पिता ने तिलक समारोह में लाए गए रुपये लौटा दिए। उन्होंने सिर्फ एक रुपया स्वीकार किया। इसके बाद जैसे ही उन्होंने कहा कि वह दहेज के खिलाफ हैं। वैसे ही वहां मौजूद शादी-सगाई समारोह में आए रिश्तेदारों ने खूब तालियां बजाईं। लोगों ने न सिर्फ उनके इस फैसले को सराहा, बल्कि दहेज प्रथा के खिलाफ युवाओं के लिए एक संदेश भी दिया। एक पिता अपनी बेटी को हमेशा-हमेशा के लिए दे रहा है। इससे अधिक एक लड़के वाले को और क्या दे सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें