बंदर शरारती जानवरों में से एक है। इसकी शरारतों से जुड़े वीडियो कई बार सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही कोई इस वीडियो को देखता है। उसकी हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, बंदर ने मिर्च को गाजर समझकर खा लिया। इसके बाद जैसे ही उसे तीखा लगा तो फौरन उगल दिया। लेकिन तब तक मिर्च अपना काम कर चुकी थी। बंदर अपना मुंह कभी पत्थर में रगड़ता तो कभी इधर उधर भागता।
