VIDEO: आगे ऑटो और पीछे एंबुलेंस में मरीज...बजता रहा सायरन फिर भी नहीं मिला रास्ता, इस हरकत पर भड़के लोग

Viral Video: बेंगलुरु के हरलुर रोड पर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एंबुलेंस का एक स्टाफ ऑटो ड्राइवर से बार-बार रास्ता देने के लिए रिक्वेस्ट करता हुए नजर आ रहा हैं, लेकिन ऑटो ड्राइवर ने एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एंबुलेंस का स्टाफ ऑटो ड्राइवर से बार-बार रास्ता देने की गुजारिश कर रहा था, लेकिन ड्राइवर ने उनकी बात नहीं मान रहा था

कर्नाटक के बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वायरल हो रहा वीडियो बेंगलुरु में हरलुर रोड पर का है, जिसमें एक एंबुलेंस के आगे एक ऑटो चलता दिख रहा है। एंबुलेंस में एक गंभीर मरीज था लेकिन ऑटो चालक रास्ता देने के बजाय गाड़ी आगे बढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एंबुलेंस का स्टाफ ऑटो ड्राइवर से बार-बार रास्ता देने की गुजारिश कर रहा था, लेकिन ड्राइवर ने उनकी बात नहीं मान रहा था। जिसकी वजह से एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। जब यह सब हो रहा था उस समय एंबुलेंस के अंदर मरीज के परिवार के लोग काफी परेशान नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ये वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "ऑटो नंबर KA-03-AD-6342 ने जानबूझकर एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया, जबकि यह इमरजेंसी सिचुएशन थी। यह घटना हरलुर रोड पर हुई। कृपया इस व्यक्ति के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।" वायरल हो रहे वीडियो में एंबुलेंस क्रू के एक सदस्य ने ऑटो ड्राइवर से कहा, "अगर आप ऐसा करते रहे तो हमें पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ेगी।" रास्ता नहीं देने पर चालक दल के सदस्य ने ऑटो चालक से विनती करते हुए कहा, "कृपया सिचुएशन की सीरियसनेस को समझिए और हमें रास्ता दे दीजिए।"

 

लोग कर रहे गिरफ्तारी की मांग

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों में ऑटो ड्राइवर को लेकर काफी गुस्सा है। कई यूजर्स ने ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और उस पर यह भी आरोप लगाया गया कि उसने शायद ईयरफोन लगा रखा था। हालांकि बेंगलुरु पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ड्राइवर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग जारी है। यह घटना इस बात की ओर सबका ध्यान ले जाती है कि आपातकालीन वाहनों को रास्ता देना कितनी जरूरी होता है।

'शाम को क्यों अभी मार लो': क्रिकेटर मनोज तिवारी का कोच गौतम पर 'गंभीर' आरोप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।