Viral Video: भारत में हर राज्य की अपनी एक संस्कृति है, देश के सभी लोगों का रहन-सहन भी काफी अलग है। अगर बात खाने की करे तो एक राज्य से दूसरे राज्य का खाना बिल्कुल अलग है। हर राज्य का अपना एक स्वाद होता है। अगर बात करे भारत के पश्चिमी हिस्से में मौजूद गुजरात की तो यह राज्य घूमने के लिए जितना मशहूर है उतना ही अपने खाने के लिए भी है। हाल ही गुजरात के अहमदाबाद का खाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दुकानदार ने अपने ग्राहकों आइसक्रीम वाला वड़ा पाव देते हुए नजर आ रहा है।
