Get App

Viral Video: खेत में बिछा था जाल, फंस गया जहरीला किंग कोबरा, महिलाओं ने ऐसे बचाई सांप की जान, देखें वीडियो

Snake Video: सांप को देखते ही बहुत से लोग डर जाते हैं। जहरीले नागों को तो देखते ही लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। लेकिन सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक किंग कोबरा खेत में लगे जाल में फंस जाता है। इसे देखते ही महिलाओं ने बहादुरी से काम लिया और सांप को सुरक्षित जाल से बचाकर घने जंगल में छोड़ दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 26, 2025 पर 4:36 PM
Viral Video: खेत में बिछा था जाल, फंस गया जहरीला किंग कोबरा, महिलाओं ने ऐसे बचाई सांप की जान, देखें वीडियो
Snake Video: सांप दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले प्रजातियों में से एक माना जाता है।

दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले जहर से भरे इन रेंगने वाले जीवों से इंसान तो इंसान जंगल के जंगली जानवर भी खौफ खाते हैं। कहा जाता है कि एक बार सांप अगर भड़क गया तो फिर अपने शिकार की हालत पतली कर देता है। वहीं सोशल मीडिया में सांप से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया में सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सांप की जान अटक गई और महिलाओं ने बहादुरी के साथ सांप की जान बचाई।

कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में एक किसान ने अपने खेत में जानवरों से बचाने के लिए जाल लगाया हुआ था। इस जाल पर एक किंग कोबरा सांप आकर फंस गया। जैसे ही लोगों ने देखा कि जाल में सांप फंसा हुआ तो उनके के होश उड़ गए।

महिलाओं ने सांप की बचाई जान

महिलाओं ने भी जब देखा कि सांप तड़प रहा है तो उन्होंने सांप की जिंदगी बचाने की ठानी। बस फिर क्या था, एक महिला डंडे को सांप के सिर पर हल्के से रखती है। फिर धीरे-धीरे सांप को शांत कराते हुए नीचे बैठाती है। इसके बाद भी वो सांप के सिर पर डंडे को रखे रहती है। इसके बाद वो दूसरी महिला को डंडा पकड़ाती है और सांप को रोक कर रखती है। इस दौरान पहली महिला कैंची से उस जाल को काटती है जिसमें सांप फंसा हुआ था। कुछ ही देर में सांप को जाल से मुक्ति मिल गई। फिर एक शख्स सांप को पकड़ लेता है। बताया जा रहा है कि शख्स ने फिर सांप को सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। फिलहाल दोनों महिलाओं की हिम्मत और सूझबूझ की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें