Viral Video: बिल्डिंग से गिर रहा था मासूम, बिजली की रफ्तार से शख्स ने लगाई दौड़, देखें आगे क्या हुआ

Viral Video: मुंबई से सटे ठाणे के डोंबिवली में एक चमत्कारिक घटना सामने आई है। दो साल का एक मासूम खेलते-खेलते अचानकर इमारत से गिर गया। जैसे ही मासूम गिरने लगा। एक शख्स की नजर पड़ गई और उसने चीते की रफ्तार से दौड़ लगा दी। इसके मासूम को कैच कर लिया। हालांकि मासूम को मामूली चोटें आई हैं

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 2:44 PM
Viral Video: 13 मंजिला इमारत के तीसरे खंड से एक दो साल का बच्चा नीचे गिर गया। हालांकि एक शख्स ने उसे फौरन लपक लिया।

रामचरित मानस में एक चौपाई है, कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय'। इसका मतलब है कि जिस व्यक्ति पर भगवान का हाथ हो, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। कुछ ऐसा ही नजारा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे के डोबिंवली इलाके में देखने को मिला। 2 साल का एक मासूम काल के गाल में समाता कि इससे पहले ही एक शख्स देवदूत बनकर उसे लपक लिया। जिसने भी इस सीन को देखा वही दांतों तले उंगलियां दबाकर रह गया। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई शख्स को शाबाशी दे रहा है।

दरअसल, डोबिंवली की एक बिल्डिंग से 2 साल का मासूम खेलते-खेलते गिर गया। तभी एक शख्स की नजर पड़ गई। इसके बाद बिजली की रफ्तार से शख्स दौड़ पड़ा और मासूम को लपक लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना देवीचापाड़ा इलाके में हुई है। बच्चे को सिर्फ मामूली चोटें आईं।

भावेश म्हात्रे ने बचाई मासूम की जान


डोंबिवली के अनुराज हाइट्स टॉवर में एक दो साल का बच्चा दूसरी मंजिल से नीचे गिरा। उसे गिरता देख, बिल्डिंग के निवासी भावेश एकनाथ म्हात्रे ने अपनी जान की .परवाह किए बिना दौड़कर बच्चे को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, बच्चा पूरी तरह से उनके हाथ में नहीं आ पाया, लेकिन वह उनके हाथों से फिसलकर उनके पैरों पर गिरा। जिससे बच्चे की जान बच गई। बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। भावेश ने बच्चे को पकड़ लिया। म्हात्रे ने कहा कि वह इमारत के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक बच्चा इमारत से नीचे गिर रहा है। म्हात्रे ने कहा कि साहस और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हर कोई म्हात्रे की सराहना कर रहा है।

इमारतों में रहने वाले लोग रहें सावधान 

इमारतों में रहने के लिए बने फ्लैट्स में लोगों को काफी सावधानी बरती चाहिए। अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो बालकनी पर खासतौर से ध्यान दें। फ्लैट्स की बालकनी से बच्चे के गिरने की ये कोई पहली घटना नहीं है। बल्कि पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल नवंबर में उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज काफी दिल दहला देने वाला था।

Viral Video: अपनी ही शादी में पंडित की जगह दूल्हा खुद पढ़ने लगा मंत्र, दुल्हन के साथ सब हुए हैरान, वीडियो वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।