Get App

Viral Video: महिला ने कोबरा सांपों को कपड़े की तरह धोया, फिर धूप में सुखाया, देखें वीडियो

Viral Video: सांप को देखते ही आमतौर पर लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। लेकिन सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला ढेर सारे कोबरा सांपों को कपड़ों की तरह धो रही है। इसेक बाद धूप में सुखाने के लिए छोड़ दिया है। इस वीडियो को देखते ही कई लोगों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई

अपडेटेड Feb 23, 2025 पर 2:01 PM
Story continues below Advertisement
Viral Video: महिला सांपों को टब में रखकर धोती नजर आ रही है। यह सीन जो कोई भी देख रहा है, उसके होश उड़ गए।

वैसे तो हमारे देश में सांपों की भी पूजा होती है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले प्रजातियों में से एक माना जाता है। सांपों को देखते ही आमतौर पर लोग थर-थर कांपने लगते हैं। अगर कहीं घर में घुस जाए तो बहुत से लोग घर छोड़कर भाग खड़े होते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला टब में रखकर कोबरा सांपों को धो रही है। ऐसा लग रहा है जैसे महिला सांपों को नहीं बल्कि कपड़े या सब्जी धो रही है। महिला इन कोबरा सांपों को धोने के बाद धूप में सुखाने के लिए रख दिया।

यह वीडियो देखते ही बहुत से लोगो के होश उड़ गए। सभी अपने नहलाने की बारी का इंतजरा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग उन औरतों से तुलना कर रहे हैं जो अपने बच्चों को नहला-धुलाकर ‘राजा बेटा’ बना देती हैं!

सांपों को नहलाते हुए देखें वीडियो


यह अनोखा वीडियो इंस्टाग्राम पर corporatevale नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया था। इसे देखते ही यह वीडियो वायरल होने लगा। इस अजीबोगरीब नजारे ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। ऐसा लग रहा है कि महिला किसी सपेरे के परिवार से ताल्लुक रखती है और बचपन से ही सांपों के साथ रहने की आदी है। महिला दिखने में किसी ग्रामीण परिवेश की लग रही है। महिला एक प्लास्टिक के टब में सांप को रगड़-रगड़ के नहला रही है। वो उसका सिर तक पानी में डुबो दे रही है। सांप उसपर हमला नहीं कर रहा है। सामने की ओर दो अन्य कोबरा सांप फन फैलाए बैठे हैं। जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।

वीडियो हो रहा है वायरल

इस वीडियो को 3 करोड़ व्यूज़ मिल चुके हैं। कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा- “नहा धोकर राजा बेटा बन जा!” वहीं एक ने कहा कि उसके पुराने ऑफिस में ऐसा ही हाल था। एक ने कहा- “सभी सांपो का विष दंत पहले से तोड़ा हुआ है। एक ने कहा कि महिला इतने आराम से सांप को धो रही है जैसे कपड़े धो रही हो।

Viral Video: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 500 मीटर तक चलती रही बस, सभी यात्री सुरक्षित

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 23, 2025 1:51 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।