इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो आदमी इंडिगो विमान के आइल यानी गैलियारा में टहलते हुए डिस्पोजेबल कप में चाय परोस रहे हैं। ये दोनों कुछ इस तरह से हवाई जहाज में चाय परोसते दिखे, जैसे आमतौर पर ट्रेन के अंदर सर्विस दी जाती है। ये लोग एक बोतल से कप में चाय डालकर लोगों को दे रहे हैं। जबकि उनमें से एक ने बैठी हुई महिला को चाय परोसी। वीडियो तेजी से वायरल हो गया और इसे 600,000 से ज्यादा बार देखा गया। साथ ही इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया भी देखने को मिली।
एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्रेनों में मूंगफली बेचने वालों का जिक्र करते हुए कहा, "जल्द ही इसमें मूंग फली वाला चाट मसाला मिलेगा।" हालांकि, दूसरे लोगों ने व्यवहार की उपयुक्तता पर चिंता जताई, एक कॉमेंट में कहा गया, "यही कारण है कि विदेशी भारत के बारे में बुरा बोल रहे हैं...कृपया अच्छा व्यवहार करें।"
इस घटना ने एयरलाइन के इन-फ़्लाइट नियमों को लागू करने पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने सवाल किया, "मैं सोच रहा हूं कि सिक्योरिटी के बावजूद ये चाय विमान में कैसे लेकर पहुंचे? सिक्योरिटी 200 ml पानी की अनुमति नहीं देती है, इस आदमी को 1 लीटर चाय ले जाने दी!" ए
एक और यूजर ने टिप्पणी की, "मुझे यह बहुत पसंद आ रहा है। शुद्ध राजस्थानी आतिथ्य!! उन्होंने यहां तक कहा कि मैं तब तक पैसे नहीं मांगूंगा, जब तक आप जो चाहते हैं वह पेश नहीं करते। यह बहुत अच्छा है।"
एयरलाइंस से जुड़े विवादों की कड़ी में ये एक नया मामला है, जिससे सोशल मीडिया पर यात्रियों की सेफ्टी, प्रोफेशनलिज्म और सर्विस स्टैंडर्ड के बारे में चर्चा छिड़ गई है।
ये मामला इसलिए भी खास है, क्योंकि इंडिगो को हाल ही में यात्रियों और ऑपरेशन से जुड़ी खामियों से जुड़ी घटनाओं पर जांच का सामना करना पड़ा है।
SheSays की फाउंडर तृषा शेट्टी ने IndiGo स्टाफ पर उनकी मां के साथ एक फ्लाइट के दौरान कथित तौर पर "लूट" होने के बाद असहयोग करने का आरोप लगाया।
शेट्टी की पोस्ट के मुताबिक, जब वह सो रही थीं तो क्रू ने उनकी मां का हैंडबैग ओवरहेड कंपार्टमेंट में रख दिया। एक सहयात्री ने कथित तौर पर बैग ले लिया, लेकिन विरोध करने पर उसे वापस कर दिया।
शेट्टी ने शिकायत दर्ज करने में अपनी मां की सहायता करने से इनकार करने के लिए एयरलाइन कर्मचारियों की आलोचना करते हुए लिखा: “प्रिय इंडिगो, मेरी मां को आपकी फ्लाइट 6E 17 पर लूट लिया गया। फ्लाइट क्रू ने उनका हैंडबैग ऊपर की ओर रखा। जब वह सो गईं, तो एक यात्री ने उनका बैग उठा लिया। सौभाग्य से वह तब जाग गई, जब वह उनका बैग बदल रहा था। आपके क्रू ने शिकायत दर्ज करने में उनकी मदद करने से इनकार कर दिया। उन्होंने चोर को बचाने के लिए बहाना बनाया।"
इंडिगो ने शेट्टी के ट्वीट का जवाब देते हुए, "उनकी जल्द से जल्द सहायता करने के लिए" उनसे उनकी कॉन्टैक्ट डिटेल देने का अनुरोध किया।