Get App

Virat Kohli vs Gautam Gambhir: अब तू मुझे सिखाएगा...' विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कब और क्यों शुरू हुई बहस? चश्मदीद बताया किसने क्या कहा

कैमरे में कैद हुई इस शर्मनाक लड़ाई में दोनों क्रिकेटरों ने एक दूसरे को भद्दी-भद्दी मां बहन की गालियां भी दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच सोमवार की रात हुए IPL मैच के दौरान हुई इस झड़प की शुरूआत कब और कहां से हुई, इसे लेकर वहां मौजूद लोगों के अलग अलग दावा है। चलिए हम आपको पूरी कहानी बता रहें हैं

Akhileshअपडेटेड May 04, 2023 पर 4:10 PM
Virat Kohli vs Gautam Gambhir:  अब तू मुझे सिखाएगा...' विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच कब और क्यों शुरू हुई बहस? चश्मदीद बताया किसने क्या कहा
Virat Gambhir Fight: कैमरे में कैद हुई इस शर्मनाक लड़ाई में दोनों क्रिकेटरों ने भद्दी-भद्दी मां बहन की गालियां भी दी

Virat Kohli vs Gautam Gambhir: लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सोमवार को मैच के दौरान IPL की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। जबकि नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) पर 50% फीस का जुर्माना लगाया गया। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के दौरान और बाद में विराट कोहली, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक और गौतम गंभीर से जुड़ी तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं। दोनों टीमों के मैच के दौरान कोहली और गंभीर मारपीट पर उतारू हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। क्रिकेट एक्सपर्ट और फैंस असहज स्थिति में हैं।

कैमरे में कैद हुई इस शर्मनाक लड़ाई में दोनों क्रिकेटरों ने एक दूसरे को भद्दी-भद्दी मां बहन की गालियां भी दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच सोमवार की रात हुए IPL मैच के दौरान हुई इस झड़प की शुरूआत कब और कहां से हुई, इसे लेकर वहां मौजूद लोगों के अलग अलग दावा है। लेकिन दोनों के बीच असल में क्या बात हुई? काइल मेयर्स और विराट कोहली के बीच क्या बात हो रही थी, जो गंभीर उन्हें खींचकर ले आए? चलिए हम आपको पूरी कहानी बता रहें हैं।

चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

दोनों के बीच हुई बहस के दौरान किसने क्या कहा एक चश्मदीद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को पूरी कहानी बताई है। एक टीम में शामिल प्रत्यक्षदर्शी ने कहा,"आपने टीवी पर देखा कि काइल मायर्स और विराट कोहली मैच के बाद कुछ देर तक साथ चल रहे हैं। मायर्स ने विराट से पूछा कि वह उन्हें लगातार गालियां क्यों दे रहे थे तब कोहली ने कहा कि वह (मायर्स) उन्हें घूर क्यों रहा था। इससे पहले अमित मिश्रा ने अंपायर से शिकायत की थी कि विराट 10वें नंबर के बल्लेबाज नवीनुल हक को लगातार गालियां दे रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें