Virat Kohli: एशिया में Instagram से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बने कोहली, 1 पोस्‍ट के लेते हैं इतने करोड़

स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी की बात करें तो दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उसके बाद लियोनल मेसी हैं। विराट कोहली के भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं और वह दुनिया में तीसरे नंबर पर आते हैं

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 7:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Virat Kohli इंस्टाग्राम पर एक स्पोंसर पोस्ट के तकरीबन 8.70 लाख रुपए लेते हैं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनके टीम में रहने को लेकर भी अब सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट मैदान के बाहर सोशल मीडिया पर कोहली का जलवा बरकरार है। 33 वर्षीय कोहली आज भी सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के रूप में छाए हुए हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, वह फोटोशेयरिंग सोशल ऐप इंस्टाग्राम (Instagram) से एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। सामने आए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट से करीब 8 करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं।

जी हां, Hopperhq.com द्वारा इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2020 जारी की गई है, जिसके मुताबिक कोहली इंस्टाग्राम पर एक स्पोंसर पोस्ट से 1,088,000 डॉलर (करीब 8.69 करोड़ रुपये) कमाई करते हैं। इस तरह वह एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी बन गए हैं। ओवरऑल खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली का विश्व में तीसरा स्थान है। कोहली के अभी इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।


ये भी पढ़ें- National Herald Case: सोनिया गांधी से ED ने की 2 घंटे तक पूछताछ, 25 जुलाई को फिर बुलाया, देशभर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

दुनिया भर के स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी की बात करें तो पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) टॉप पर काबिज हैं। वह एक पोस्ट से 2,397,000 डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) कमाई करते हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर अमेरिकी महिला सेलेब्रिटी काइली जेनर हैं, जो एक पोस्ट से 1,835,000 डॉलर (करीब 14.67 करोड़ रुपये) कमाती हैं।

इसके अलावा तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) हैं। मेसी की कमाई एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 1,777,000 डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) है। ताजा लिस्ट में कोहली को चार पायदान का फायदा हुआ है। पिछले साल कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के 5 करोड़ रुपए लेते थे और वह 18वें पायदान पर थे। साल 2022 में वह चार पायदान की छलांग लगाकर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि कोहली 20 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। दुनिया के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स विराट कोहली के हैं। दुनियाभर के ओवरऑल स्पोर्ट्स दिग्गजों के फॉलोअर्स की लिस्ट देखें, तो इसमें कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं। दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले रोनाल्डो और उसके बाद मेसी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।