इस विटामिन की कमी से हट्टा-कट्टा शरीर भी हो जाएगा खोखला, इन चीजों का खाने में करें इस्तेमाल

विटामिन B12 एक ऐसा विटामिन है जो अपने आप शरीर में नहीं बनता है। इसके लिए हमें उन चीजों को खाना चाहिए, जिसमें सबसे ज्यादा विटामिन पाई जाती हो। इसकी कमी से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं

अपडेटेड Nov 06, 2022 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
विटामिन B12 की कमी होने पर सिर दर्द, एनीमिया और हड्डी कमजोर होने की समस्या आ सकती है।

आज कल की भागदौड़ भारी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत रहती है। इनमे से एक सबसे महत्वपूर्ण विटामिन बी 12 है। मौजूदा समय में कई लोगों में इस विटामिन की कमी को देखा गया है। विटामिन बी12 हमारे मस्तिष्क, ह्रदय और तंत्रिका तंत्र के सभी काम में एक अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। यह विटामिन DNA बनाने में मदद करता है। ये एक ऐसा विटामिन है जो अपने आप शरीर में नहीं बनता है। लिहाजा इसके लिए उन चीजों को खाना चाहिए। जिसमें विटामिन सबसे ज्यादा पाई जाती हो।

अगर शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने लगती है तो शरीर में काफी सारी समस्याएं होने लगती हैं। लंबे समय तक समस्याओं का इलाज नहीं किया जाए तो ये गंभीर बीमारी बन जाती है। इसकी कमी से चलने फिरने से लेकर कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

जानिए विटामिन B 12 की कमी से क्या होता है


इस विटामिन की कमी से शरीर में एनीमिया की परेशानी हो सकती है। यह बीमारी तब होती है जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में रक्त कोशिकाएं नहीं बन पाती हैं। इसके अलावा विटामिन बी 12 की कमी से अत्याधिक थकान कमजोरी, भूख ना लगना, मतली, उल्टी, दस्त शुरू हो जाता है। स्किन में पीलापन आ जाता है। इसकी कमी से सिरदर्द बना रहता है। हाथ पैर में जलन की शिकायत भी बनी रहती है। इतना ही नहीं इसकी कमी से हाथ पैर सुन्न हो जाना, आंख की रोशनी कमजोर होना, याददाश्त कमजोर पड़ना, चलने-फिरने और बोलने में परेशानी, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन की परेशानी देखने को मिलती है।

Heart Disease: भारतीयों को दिल की बीमारी का बढ़ा खतरा, गंगाराम अस्पताल की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

इन्हें खाने से विटामिन B 12 की कमी होगी पूरी

सोयाबीन

सोयाबीन को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें सोया बड़ी को सब्जी, पुलाव, सैंडविच में डाला जाता है। इसके अलावा सोयाबीन का आटा भी उपयोग में लाया जाता है। सोया मिल्क में भी विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के गुण पाए जाते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली को सब्जी और सलाद के रूप में खाया जाता है। यह सेहत की लिए फायदेमंद होता है। इससे विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। इतना ही नहीं इससे हिमोग्लोबिन की कमी भी पूरी होती है।

दूध, दही पनीर का करें इस्तेमाल

दूध से बने ज्‍यादातर आइटम्स विटामिन बी 12 की कमी को पू करते हैं। दूध को एक कंप्लीट फूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।

मशरूम

मशरूम में विटामिन 12 के साथ प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है। यह विटामिन B 12 का अच्छा स्रोत माना जाता है। अगर आप 50 ग्राम मशरूम रुटीन में खाते हैं तो इसकी भरपाई आसानी से हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।