वृंदावन के मसहूर बांके बिहारी मंदिर में अब श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह कदम मंदिर की पवित्रता और गरिमा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।प्रशासन ने कहा कि कुछ लोग ऐसे कपड़े पहनकर मंदिर आते हैं, जो धार्मिक माहौल के अनुरूप नहीं होते। इसे ध्यान में रखते हुए रिप्ड जींस, शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट, स्लीवलेस टॉप और भड़काऊ टी-शर्ट जैसे कपड़ों पर रोक लगाई गई है।श्रद्धालुओं को पारंपरिक और शालीन कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। महिलाएं साड़ी या सूट सलवार और पुरुष कुर्ता-पायजामा या धोती पहन सकते हैं।
