उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर के संस्थापक कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा के पास ये सड़क हादसा हुआ था। इस घटना में उनकी दो बहनों समेत सात अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। महाराज की दो अन्य बेटियां कृष्णा और श्यामा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महाराज की तीनों बेटियां सिंगापुर जाने के लिए जेवर एयरपोर्ट के लिए निकलीं थीं। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर 0 पॉइंट से 8 किलोमीटर के बोर्ड के पास हुआ।
