बिजनेस रियल्टी शो 'शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India)' के मीम को लेकर सोशल मीडिया भरा पड़ा है। शो में जजों के बोले डॉयलाग, अजीबो-गरीब बिजनेस आइडिया, बिजनेस को लेकर मिलने वाली अहम सबक जैसी ऐसी तमाम चीजें हैं, जिसे लोग मीम और रील्स बनाकर शेयर कर रहे हैं। हालांकि इस शो का सबसे लोकप्रिय मीम इसके जज अशनीर ग्रोवर से जुड़ा हुआ है, जिसमें उन्होंने एक प्रतिभागी को गुस्से में 'ये सब दोगलापन है' कहा था।
