Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि देश के सभी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप कम हुआ है। बुधवार को ओलावृष्टि और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। राजस्थान, पंजाब, दिल्ली तथा हरियाणा में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आई है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के किसी भी हिस्से में अगले 5 दिन तक भीषण गर्मी की संभावना नहीं है।
