Get App

Delhi Rains: दिल्ली में मानसून की एंट्री! सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, असम में मूसलाधार बारिश के बाद बिगड़े हालात

असम में मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार को बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई। इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31.5 लाख पहुंच गई है। वहीं, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान गंवाने लोगों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2022 पर 12:16 PM
Delhi Rains: दिल्ली में मानसून की एंट्री! सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, असम में मूसलाधार बारिश के बाद बिगड़े हालात
मानसून का इंतजार कर रहे दिल्ली के लोगों को गुरुवार सुबह तब बड़ी राहत मिली, जब कई इलाकों में तेज बारिश हुई

Delhi Rains: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में बुधवार को लोग उमस भरी गर्मी से काफी परेशान थे। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने पहले बताया था कि मानसून के गुरुवार या शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। राष्ट्रीय राजधानी में दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों जैसे ईस्ट ऑफ कैलाश, उत्तर-पश्चिम में बुराड़ी, पूर्वी दिल्ली में शाहदरा, पटपड़गंज और मध्य दिल्ली में आईटीओ क्रॉसिंग तथा इंडिया गेट आदि में बारिश हुई।

दिल्ली-NCR के इलाकों में आज आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में आज मानसून की एंट्री हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें