Weather: आज शनिवार को भी उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश जारी है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के असर के असर से देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम ने एक दम करवट ले ली है। शुक्रवार को यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश जैसे तमाम राज्यों में गरज के साथ जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। इस दौरान कई शहरों में कोहरा छाया रहा। आज शनिवार को भी देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है।
मध्यप्रदेश में हो रही है जमकर बारिश
आज शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। साथ ही कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओले गिर सकते है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
आज इन जिलों में बारिश-ओले का है अलर्ट
धार, मुरैना, श्योपुर, आगर-मालवा, इंदौर, भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, महेश्वर, शाजापुर, बैतूल, देवास, नर्मदापुरम, खंडवा आदि जिलों के मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, देवास, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा में बारि, ओलावृष्टि और तेज हवा का अलर्ट। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में ओले गिरने की संभावना। अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और मैहर जिलों बारिश का अनुमान।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग का अनुमान
अलग अलग जगहों पर बारिश होगी। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात और बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास मौजूद है। इन सभी वेदर सिस्टम से हवाओं के साथ लगातार आ रही नमी के कारण राज्य के अधिकतर शहरों में बादल, बारिश और ओले की स्थिति बनी हुई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम ,ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और ओले गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 30-31 दिसंबर को ठंड और अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। नए साल में कई शहरों में शीतलहर चलने का भी अनुमान है।