Get App

Weather: उत्तर भारत में बदला मौसम, भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना, IMD का अपडेट

Weather: आज शनिवार को भी उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश जारी है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के असर के असर से देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम ने एक दम करवट ले ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2024 पर 2:23 PM
Weather: उत्तर भारत में बदला मौसम, भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना, IMD का अपडेट
Weather: आज शनिवार को भी उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश जारी है।

Weather: आज शनिवार को भी उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश जारी है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के असर के असर से देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम ने एक दम करवट ले ली है। शुक्रवार को यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश जैसे तमाम राज्यों में गरज के साथ जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। इस दौरान कई शहरों में कोहरा छाया रहा। आज शनिवार को भी देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है।

मध्यप्रदेश में हो रही है जमकर बारिश

आज शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। साथ ही कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ओले गिर सकते है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

आज इन जिलों में बारिश-ओले का है अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें