Delhi Today Rain: दिल्ली में बारिश अभी और बढ़ाएगी ठंड, शीतलहर की चपेट में श्रीनगर, लुढ़का पारा

Delhi Today Rain: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कश्मीर में भी इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है

अपडेटेड Dec 27, 2024 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Today Rain: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 28 दिसंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी और कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। जिससे दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को पूरे दिन हल्की से मध्यम बारिश और घने बादल छाए रहेगा। वहीं कश्मीर में भी इस समय भारी बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण वहां पर भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 28 दिसंबर को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही आईएमडी ने संबंध में अलर्ट भी जारी कर चुका है। बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 28 दिसंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर के कई जगहों पर हल्का और कहीं पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना बताई गई है। 29 दिसंबर को भी बारिश होने की पूरी संभावना है। आईएमडी दिल्ली-एनीसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 से 31 दिसंबर तक घना कोहरा होने की पूरा चांस है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

कैसा है श्रीनगर का मौसम

कश्मीर में इस समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। चिल्लेकलां के दौर में शुष्क मौसम ने पूरे कश्मीर को भीषण शीत लहर की चपेट में डाल दिया है। हर गुजरते दिन के साथ जम्मू-कश्मीर में तापमान में गिरावट आ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री में पहुंच गया है, वहीं पहलगाम में यह माइनस 8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र है। इन दिनों कश्मीर के सभी हिस्सों में शीतलहर से लोग परेशान हैं और झीलों तथा नदियों का पानी पूरी तरह से जम चुका है।

VIDEO: 'माना कि तेरी दीद के काबिल नहीं हूं मैं': जब संसद में मनमोहन सिंह की शायरी पर लगे थे ठहाके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।