Get App

Delhi Weather Update: क्या दिल्ली-NCR में वापस आएगी ठंड! IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR का मौसम बदल रहा है, जहां सुबह घना कोहरा और दोपहर में तेज धूप देखने को मिल रही है। 3-4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और ठंड का असर होगा। प्रदूषण का स्तर ‘बहुत खराब’ है, लेकिन बारिश से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिए सावधानी बरतें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2025 पर 9:57 AM
Delhi Weather Update: क्या दिल्ली-NCR में वापस आएगी ठंड! IMD ने जारी किया अलर्ट
Wheather Update: अगले कुछ दिनों में दिल्ली-NCR में मौसम बदलने वाला है।

दिल्ली-NCR में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह घना कोहरा रहता है, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ जाता है। हालांकि, यह गर्मी ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी क्योंकि 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे फिर से ठंड का एहसास होगा।इसके साथ ही, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है जिससे हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन अगले कुछ दिनों तक लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, 5 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा और दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। ऐसे में बदलते मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े पहनें, मास्क लगाएं और सेहत का खास ख्याल रखें।

घने कोहरे के साथ सर्द सुबह

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे विजिबिलिटी कम हो रही है और ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। 31 जनवरी को भी राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा बना रहेगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप निकलने लगेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें