देश के उत्तर भारत में लोग कड़ाके की ठंड की मार झेल रहे हैं। शीतलहर, कोहरा, बर्फबारी और बारिश के कॉकटेल से पूरा उत्तर भारत कराह रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR का पूरा इलाका कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
