Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट, केरल में भारी बारिश की आशंका

Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 25 तक लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि 23 मई की रात सबसे गर्म रातों में से एक थी। राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

अपडेटेड May 24, 2024 पर 10:08 AM
Story continues below Advertisement
Heatwave Alert: उत्तर भारत के आठ राज्यों में पारा 43 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। गुजरात में भी पारा 45 के पार है।

दिल्ली समेत उत्तर- भारत के कई राज्यों में अभी गर्मी के तेवर में नरमी आने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। चिलचिलाती गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए रेड अलर्ट के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 मई तक जम्मू, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है। वहीं गुजरात में 26 मई तक, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 25 तक और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लू चल सकती है।

इन राज्यों में चलेगी हीटवेव


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 से 27 मई तक राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है। वहीं 23 मई से 27 मी तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ कुछ हिस्सों में लू सकती है। इसके साथ ही 26 और 27 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं 24 मई से 27 मई, 2024 के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लू चल सकती है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आज (24 मई 2024) से अधि‍कतम तापमान फिर से इजाफा शुरू हो सकता है। पिछले दिनों यहां न्‍यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर-पूर्वी राज्यों में मौसम का हाल

उत्तर-पूर्वी राज्यों की बात करें तो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। वहीं 26 और 27 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

केरल में मूसलाधार बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने 24 मई को लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं 25 मई को आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और उत्तरी ओडिशा के आसपास के जिलों में ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है।

Weather Update: उत्तर भारत में आग उगल रहा है सूरज, हीटवेव का दौर जारी, केरल में बारिश से 4 की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।