Weather Update: उत्तर भारत में आग उगल रहा है सूरज, हीटवेव का दौर जारी, केरल में बारिश से 4 की मौत

Heatwave Alert: देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 24 इलाकों में बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस आगे पार कर गया है। हीटवेव का दौर जारी है। वहीं केरल में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

अपडेटेड May 23, 2024 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
Heatwave Alert: मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। इस मौसम में अब तक का यह सबसे अधिक तापमान है। हालात ये हो गए हैं कि रात में भी लू चल रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 24 इलाकों में बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में हालात और ज्यादा खराब होने वाले हैं।

एक ओर जहां लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केरल के कई हिस्सों में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। राज्य में मूसलाधार बारिश की वजह से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था।

Delhi Heatwave: दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 28 मई तक दिल्ली-एनसीआर में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की आशंक है। बुधवार को दिन में लू जैसी स्थिति बनी रही और इसके बाद रात में तेज हवाएं चलीं। कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच गया। प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली में यमुना नदी के जल स्तर में गिरावट आई है। जिससे पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है। आप सरकार ने राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए मतदान के दिन से पहले हरियाणा की ओर से पानी की आपूर्ति में बाधा डालने का आरोप लगाया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिजली की मांग रिकॉर्ड 8,000 मेगावाट तक पहुंच गई है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी

राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। वहीं चूरू में 47.4 डिग्री, फलोदी में 47.8 डिग्री और जैसलमेर में 47.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Kerala Weather Updates: केरल में भारी बारिश, अलर्ट जारी

केरल के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से 4 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कन्नूर और कासरगोड येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच एर्नाकुलम जिले के कोचीन नगर निगम के कुछ हिस्सों में बुधवार शाम को भारी बारिश हुई। जिससे कई इलाकों मे पानी भर गया। प्रशासन ने समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है।

Weather Update: दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में लू के थपेड़े, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश की आशंका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।