Weather Update: दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में लू के थपेड़े, दक्षिण राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Heatwave Alert: देश में इस समय मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। कहीं भीषण लू का दौर जारी है, तो कहीं जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग इस पूरे हफ्ते राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में लू चलने की आशंका जताई है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है

अपडेटेड May 22, 2024 पर 9:56 AM
Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में भीषण लू का दौर चल रहा है। जहां अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

देश में भीषण गर्मी और मूसलाधार बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों के लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों की मार झेल रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 25 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात में भीषण लू का दौर जारी रहेगा। वहीं, केरल और और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने केरल के पथानामथिट्टा और इडुक्की में बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। वहीं, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केरल की जनता से सुरक्षा बरतने की अपील की गई है। इसके साथ-साथ मछुवारों से समुद्र में न जाने को भी कहा गया है। तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, कर्नाटक, लक्षद्वीप में बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली में मंगलवार (21 मई) को अधिकतम तापमान 42.4 और न्यूनतम तापाम 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने आज यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में 25 मई तक भीषण लू का दौर जारी रहेगा। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेंगी और दिन में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। IMD के मुताबिक, इस पूरे दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग

राजधानी दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग मंगलवार दोपहर 7,717 मेगावाट के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसकी वजह ये रही है कि घरों और कार्यालयों में एयर कंडीशनर का उपयोग बढ़ गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बिजली की मांग के 8,000 मेगावाट से अधिक हो जाने का अनुमान है, जो इस गर्मी में लगभग 8,200 मेगावाट तक पहुंच जाएगी।

हरियाणा के सिरसा रहा सबसे गर्म स्थान रहा

हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह देश में सबसे गर्म स्थान रहा। दिल्ली में, पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में कुछ गिरावट आई, लेकिन यह सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ भारी बारिश भी हो सकती है।

UP Weather Update: मथुरा, अलीगढ़ समेत कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।