दिल्ली समेत उत्तर- भारत के कई राज्यों में अभी गर्मी के तेवर में नरमी आने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। चिलचिलाती गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। इस बीच मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के लिए रेड अलर्ट के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।
