Weather Update: देश कई राज्यों में लुढ़का पारा, दिल्ली में प्रदूषण की मार, पहाड़ों में बर्फबारी

Weather Updates: देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इधर देश की राजधानी दिल्ली में लोग ठंड और प्रदूषण दोनों की मार झेल रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ ठंड बढ़ गई है, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आइये जानते हैं अपने शहर में मौसम का हाल

अपडेटेड Nov 22, 2024 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
Weather Update: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम तापमान में कमी आई है।

Weather Update Today: दिवाली के बाद से ही देश भर में मौसम में बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है। पारा गिरने से देश के कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं देश की राजधानी में और उसके आसपास के इलाकों में लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। इसके साथ ही ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इधर पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। जिससे देश भर में और खास कर उत्तर भारत के राज्यों में पारा गिर गया है। इससे ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है।

यूपी और राजस्थान में भी पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब होने से ही दिन में भी धुंध दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में सुबह से ही एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार दर्ज किया गया। आइए जानते हैं देश भर में मौसम का हाल

दिल्ली और NCR में प्रदूषण से थोड़ी राहत


राजधानी और आसपास के इलाकों में धुंध और प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। इस हफ्ते धूप में थोड़ी नरमी ही रहेगी। वहीं प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है। आज दिन में जहां पारा 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना हो तो वहीं रात में ये 15 डिग्री तक गिर सकता है। इससे रात में आपको ठंड का अहसास हो सकता है। वहीं दिल्ली एनसीआर में AQI की बात करें तो सुबह 7 बजे आनंद विहार में AQI 411 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में है। कई इलाकों में धुंध छाई रही। दिल्ली में आज (22 नवंबर 2024) अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तक रह सकता है। 23 से 25 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री तक रह सकता है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।

पंजाब-हरियाणा में भी ठंड ने दे दी दस्तक

वहीं दिल्ली से सटे राज्य पंजाब-हरियाणा की बात करें तो वहां भी ठंड की शुरुआत हो गई है। राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 24 से 26 डिग्री के आसपास है। प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो वहीं रात में 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हरियाणा में भी ठंड के हालात पंजाब जैसे ही है।

बिहार,उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भी तापमान में हल्की गिरावट

बिहार,उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में भले ही तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई हो लेकिन रात में पारा में गिरावट के साथ ठंड महसूस की जा रही है। 22 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का असर बिहार और झारखंड के साथ ही ओडिशा में भी देखने को मिल सकता है। इससे इन राज्यों में तापमान में अचानक गिरावट की आशंका जताई जा रही है।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में हिमाचल और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में और बर्फबारी हो सकती है। आज उत्तराखंड में लोगों की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक तो वहीं न्यूनतम तापमान 5 तो कहीं माइनस में भी जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में भी आज के बाद अगले दो दिन तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR AQI Today: खतरनाक से Very Poor केटेगरी में आई दिल्ली की हवा, क्या आर्टिफिशियल बारिश करेगी मदद?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।