Weather Update Today: दिवाली के बाद से ही देश भर में मौसम में बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है। पारा गिरने से देश के कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं देश की राजधानी में और उसके आसपास के इलाकों में लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। इसके साथ ही ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इधर पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। जिससे देश भर में और खास कर उत्तर भारत के राज्यों में पारा गिर गया है। इससे ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है।
