उत्तर भारत में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। सुबह से ही सूरज से आग क गोले बरसने लगते हैं। मौसम विभाग ने 29 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सीवियर हीटवेव का दौर जारी रहने की आशंका जताई है। वहीं राजस्थान में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नौतपे के पहले ही दिन पश्चिमी राजस्थान में फलौदी में पारा 50 डिग्री पहुंच गया। इससे सटे बाड़मेर और जैसलमेर में भी तापमान 48 डिग्री के पार चला गया। भीषण गर्मी में 25 मई को 8 लोगों की मौत हो गई है।
