Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी में जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड! IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Weather Update: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है राजधानी में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम में हल्की ठंड पड़ने लगी है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश सिलसिला जारी है। आइए जानते हैं देश में कब शुरू होगी ठंड

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 3:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Weather Update: काफी समय से लोगों को सर्दियों का इंतजार था। लेकिन उनका यह इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है। देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है राजधानी में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम में हल्की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में कुछ ही दिनों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

वहीं देश में कुछ राज्य ऐसे भी है जहां पर अभी भी बारिश होने का सिलसिला जारी है। आइए जानते हैं देश में कब शुरू होगी कड़ाके की ठंड।

दिल्ली में जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड

राजधानी में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट नजर आ रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों में घने कोहरे होने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी है। अभी राजधानी में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने पर हल्की गर्मी महसूस हो रही है लेकिन जैसे ही शाम होती है लोगों को ठंड का एहसास होने लगती है। सुबह शाम और रात में भी राजधानी में लोगों को ठंड सताने लगी है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में आने वाले कुछ ही दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने का दौर शुरू हो जाएगा।


बिहार-यूपी में सर्दी की लहर

दिल्ली के साथ देश के इन राज्यों में भी जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान में मौसम बदल रहा है। यूपी और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में ठंड हवाओं के साथ सुबह और शाम में कोहरा भी नजर आता है। इसके अलावा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत देश के बाकि के राज्यों में भी सुबह-शाम लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। आईएमडी के अनुसार लोगों को अब अपने गर्म कपड़े निकाल लेने चाहिए क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में हड्डियों को कंपाने वाली ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

इन राज्यों में जारी है बारिश

देश में कुछ राज्य ऐसे भी है जहां पर बारिश का सिलसिला अभी भी खत्म नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने का तो वहीं कराईकल, तटीय लक्षद्वीप, दक्षिणी कर्नाटक और पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ ही मणिपुर,नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं अंडमान और निकोबार में भी अगले अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

MahaKumbh 2025 Mela: कब से शुरू होगा महाकुंभ मेला? जानें शाही स्नान की तिथियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।