Weather Update: दिल्ली में तेज गर्मी से हाल बेहाल, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी, इस राज्य में बारिश का तांडव

Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान बढ़ रहा है, 9-13 मार्च के बीच अधिकतम 31-35°C तक पहुंच सकता है। यूपी के कई जिलों में 10-13 मार्च तक बारिश संभव है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी व बारिश जारी रहेगी। राजस्थान में गर्मी बढ़ रही है, बाड़मेर में तापमान 38.6°C दर्ज हुआ

अपडेटेड Mar 09, 2025 पर 8:03 AM
Weather Update: पहाड़ों में भी बर्फबारी और बारिश के साथ ठिठुरन बढ़ेगी

दिल्ली-NCR में हल्की ठंड के बाद अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 13 मार्च 2025 के बीच तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दिन के समय तेज धूप महसूस होगी और गर्म हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं, रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होगी, जिससे सुबह और शाम की ठंडक कम होने लगेगी। इस बदलाव के चलते लोगों को अब गर्मी से बचाव के उपाय करने की जरूरत होगी। आने वाले दिनों में दिल्ली-NCR में गर्मी का प्रभाव और तेज होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बारिश के संकेत


मौसम विभाग ने 10 से 13 मार्च 2025 के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। 9 मार्च को बादलों की हलचल बनी रहेगी, जबकि 13 मार्च को 12 जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं, लेकिन हवा की कम रफ्तार के कारण रात और दिन के तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिलेगी।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 12 मार्च को बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण लगातार 5 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर में भी 10 मार्च के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान में गर्मी का बढ़ता असर

राजस्थान में तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में बाड़मेर में 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक रहा। वहीं, संगरिया में 8.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

होली में डबल मीनिंग गाने बजाएंगे तो खैर नहीं, बिहार पुलिस हेड क्‍वार्टर ने दिया सख्त आदेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।