IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि आज यानी शुक्रवार को तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। IMD ने कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल में आज से लेकर अगले दो दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।
