Credit Cards

Weather Updates: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, UP के 45 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी जारी

Weather Updates: देश में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का इजाफा हुआ है। जिसके बाद तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 9:56 AM
Story continues below Advertisement
Weather Updates: मौसम विभाग ने 1 जनवरी (बुधवार) को यूपी के लिए कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में नए साल पर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, यूपी समेत कई राज्यों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। ज्यादातर जगहों पर पिछले हफ्ते भर से शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। इधर यूपी में साल के पहले दिन मौसम विभाग ने कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है। फिलहाल सर्दी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

यूपी में आज ज़्यादातर इलाकों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन सुबह और शाम के कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा परेशान करेगा। आज अलग-अलग जगहों पर शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। 4 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव हो रहा है। जिसका असर यूपी पर भी दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 6 जनवरी को फिर से बारिश हो सकती है।

दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं तापमान भी काफी कम है और लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका जताई है। आईएमडी का कहना है कि राजधानी के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार दोपहर के समय हवा की रफ्तार बढ़कर 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाने का अनुमान है। शाम तक यह धीरे-धीरे घटकर 8 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी। वहीं आज अधिकतम तापमान 17 और तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप, पारा माइनस 11 डिग्री तक गिरा

कश्मीर घाटी में ठंड लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कश्मीर में ‘स्कीइंग’ के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नए साल के पहले दिन हल्की बर्फबारी और बाद में मध्यम बर्फबारी का अनुमान जताया है।

इन राज्यों में अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है और कई इलाकों में ओले गिर सकते हैं।

New Year 2025: दिल्ली से यूपी तक शीतलहर का कहर, जानें कैसा होगा नया साल का पहला दिन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।