Credit Cards

Weather Updates: दिल्ली–NCR में फिर बदलेगा मौसम, होगी बारिश, बढ़ेगी ठिठुरन, जानें UP–बिहार में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Updates: फरवरी का महीना आते ही ठंड का असर थोड़ा कम होने लगता है। लेकिन देश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज इन दिनों अलग ही नजर आ रहा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है

अपडेटेड Feb 02, 2025 पर 10:08 AM
Story continues below Advertisement
Delhi, Weather, Mausam Vibhag, 2 February 2025 Weather, 2 February Weather Conditions, Rain, Fog, IMD, Fog in Delhi, Delhi winter weather forecast, winter in Delhi, weather today, weather today, 2 फरवरी 2025 मौसम, 2 फरवरी मौसम की स्थिति

देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। आमतौर पर फरवरी के महीने से ठंड की विदाई हो जाती है। लेकिन इस बार ठंड की वापसी होती हुई फिर से नजर आ रही है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज (2 फरवरी 2025) की शुरुआत ठंड और कोहरे के साथ हुई। सुबह से ही कई इलाके कोहरे की चादर में ढके हुए नजर आए। मौसम विभाग ने 2 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में रविवार को मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान क्रमश 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव आ सकता है। स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में जल्द ही झमाझम बारिश होने वाली है। फरवरी के पहले हफ्ते में एक साथ दो-दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इन दोनों वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 1 फरवरी से 4 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर दिख सकता है।

दिल्ली में 3 फरवरी को बारिश के आसार


दिल्ली में सोमवार (3 फरवरी) को अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गी है। दिल्ली में इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। दिल्ली में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं दिल्ली में फरवरी महीने के पहले दिन ही सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई। हालांकि सुबह के समय कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा है। जबकि दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी इस मौसम के औसत तापमान से 3.9 डिग्री ज्यादा है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 2 फरवरी को ज्यादातर जगह पर मौसम साफ बना रहेगा। वहीं, 3 फरवरी को प्रदेश में कई जगह पर बारिश हो सकती है। देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। 4 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बिहार में 2 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

बिहार में अभी भी कोहरा देखने को मिल रहा है। 2 फरवरी को (रविवार) को बिहार के 10 जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सहरसा, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया और किशनगंज का नाम शामिल है। इसके अलावा 5 से 6 फरवरी को कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। राज्य में आने वाली 15 फरवरी तक ज्यादा ठंड पड़ने की आशंका जताई गई है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले के सेक्टर 18 में लगी आग, कल्पवासी के 2 टेंट जले, सामान जलकर राख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।